{"_id":"575700db4f1c1b091d9c5f44","slug":"dog-saved-lifes-of-many-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू कुत्ते शेरू ने जान देकर बचाई कई जिंदगियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू कुत्ते शेरू ने जान देकर बचाई कई जिंदगियां
अमर उजाला गगरेट (ऊना)
Updated Tue, 07 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो पालतू कुत्तों की वफादारी के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं। सोमवार रात को भी एक पालतू कुत्ते ने पूरे परिवार की जान बचाकर अपनी वफादारी को साबित कर दिखाया। परिवार के लिए जान दे चुके इस शेरू की वफादारी के चर्चे समूचे क्षेत्र में हो रहे हैं।
हुआ यूं कि गत रात्रि भारी बारिश और तूफान से गगरेट के सीमांत गांव थपलां में हाई वोल्टेज (थ्री फेस) तार टूटकर नंद लाल के घर के दरवाजे के पास गिर गई। पूरे गांव की बत्ती उसी समय गुल हो गई। ऐसे में नंदलाल के परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर बने चबूतरे पर बैठने के लिए निकलने लगे। उसी समय उनका पालतू कुत्ता शेरू भागता हुआ उनसे पहले ही दरवाजे के बाहर निकल गया और अंधेरे में जोर-जोर से भौंकने लगा। चंद सेकेंड के बाद वह जोर से कराहा और उसकी आवाज आनी बंद हो गई।
मालिक नंदलाल कुत्ते को पुकारने लगे। नंदलाल और उनका परिवार तेंदुए की दहशत से घर के दरवाजे पर ही खड़ा रहा। नंदलाल ने टॉर्च जलाकर कुत्ते की तलाश शुरू की तो मंजर देखकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि कुत्ते के मुंह में बिजली की नंगी तार थी, जिसे वह घसीटता हुआ घर के मुख्य द्वार से दूर ले जा चुका था और करंट लगने से उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। तब जाकर नंदलाल को समझ आया कि कुत्ते ने अपनी वफादारी का फर्ज निभाते हुए अपनी जान देकर परिवार वालों की जान बचाई है। यदि कुत्ते से पहले कोई वहां से गुजरता तो वह भी करंट की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन
गगरेट नगर पंचायत के पार्षद नरेंद्र राणा ने बताया कि बिजली विभाग के जेई हरमिंदर सिंह बिजली कर्मचारी मदन लाल और महेंद्र मिंदी ने नंदलाल के घर जाकर तारें ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। बिजली विभाग के स्थानीय जेई हरमिंदर सिंह ने गांववासियों को हिदायत दी कि यदि आंधी तूफान और अन्य कारणों से बिजली की कोई तार गिरी हो तो उसे हाथ न लगाएं।