फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dog bite cases in hospital

Solan News: एक सप्ताह में कुत्तों ने 58 लोगों को काटा

Wed, 29 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
शहर में 3 हजार से ज्यादा है लावारिस कुत्तों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। गर्मियों के बढ़ते ही शहर में अब लावारिस कुत्तों का आतंक भी बढ़ गया है। शहर और आसपास के क्षेत्र से लावारिस कुत्तों के काटने के मामले अब सामने आने लगे हैं। बीते एक सप्ताह में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 58 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन के इंजेक्शन लगवाए हैं। वहीं एक दिन में लगभग 8 से 9 मरीज कुत्ते के काटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें से कुछ मामले पालतु कुत्तों के काटने के भी हैं। शहर के वार्डों में लावारिस कुत्तों की संख्या लगभग 3 हजार के पास पहुंच चुकी है। इससे लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। महिलाओं, विद्यार्थियों, छोटे बच्चों पर खतरा अधिक बढ़ गया है। वार्डों में आवारा कुत्ते झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। लोगों ने शिकायतों के बाद भी कई स्थानों पर इनकी नसबंदी अब पूरी तरह से रुक गई है।

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के कारण लावारिस कुत्ते ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं, जिससे ऐसे मामले ज्यादा सामने आते हैं। उन्होंने कहा कि कुत्ते के काटने के बाद चोट वाले स्थान को अच्छे से साबुन से धोएं। जल्द से जल्द टीका लगाने के लिए अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed