{"_id":"62d8360000f41975987dbed6","slug":"documents-scruitiny-of-passed-candidates-of-written-exam-for-police-recruitment-to-take-place-from-26th-july-solan-news-sml4157754108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच 26 से 28 जुलाई तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती के लिए दस्तावेजों की जांच 26 से 28 जुलाई तक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में पुलिस भर्ती के लिए 3 जुलाई को आयोजित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच और मूल्यांकन कार्य 26 से 28 जुलाई तक पुलिस लाइन सोलन में किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को 174 महिलाओं और 126 पुरुष (सामान्य ड्यूटी एवं चालक), 27 जुलाई को 300 पुरुषों और 28 जुलाई को 156 पुरुषों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, भूमिहीन प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का प्रमाण पत्र और नवीनतम पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो सहित पुलिस लाइन सोलन में उनके प्रवेश पत्र में दर्शाई तिथियों के अनुसार सुबह 8:00 बजे पहुंच जाएं।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से भेजे जा चुके हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी दूरभाष नंबर 01792-223836 पर संपर्क कर सकते हैं।