फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District police tighten security arrangements for Solan municipal elections, strict vigil at 93 polling stations

Solan News: सोलन नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला पुलिस ने पुख्ता किए सुरक्षा प्रबंध, 93 मतदान केंद्रों पर कड़ा पहरा

Sun, 17 May 2026 01:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
District police tighten security arrangements for Solan municipal elections, strict vigil at 93 polling stations
चुनाव को लेकर शहर में फ्लेग मार्च करती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रशासन
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन मुस्तैदए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल भी रहेगा तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में आयोजित होने जा रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी अपनी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पूरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना है। इसके लिए जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में कुल 93 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से मतदान केंद्रों का संवेदनशीलता के आधार पर वर्गीकरण किया गया है। इसमें नगर निगम सोलन में कुल 61 मतदान केंद्र, नगर परिषद परवाणू में 18 मतदान केंद्र, नगर पंचायत अर्की के 7 मतदान केंद्र, नगर पंचायत कंडाघाट के 7 मतदान केंद्र शामिल है। इसमें अति संवेदनशील केंद्र में दो, संवेदनशील केंद्र 11, सामान्य श्रेणी के केंद्र में 46 है। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसका उद्देश्य किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है ताकि सभी मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन


174 पुलिस कर्मियों के कंधों पर सुरक्षा का जिम्मा
चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर तैनाती में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कुल 122 पुलिस जवानों को सीधे मैदान में उतारा गया है। कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी, नियमित गश्त, यातायात नियंत्रण और अन्य सुरक्षा संबंधी प्रबंधों के लिए 52 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला पुलिस की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों की ओर से सभी पुलिस कर्मियों को निष्पक्ष और सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
टीएसडी वर्मा, एसपी सोलन

चुनाव को लेकर शहर में फ्लेग मार्च करती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रशासन

चुनाव को लेकर शहर में फ्लेग मार्च करती पुलिस टीम। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed