फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District police strengthened security circle regarding Navratri

Solan News: नवरात्रों को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा चक्र किया मजबूत

Sat, 14 Oct 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 14 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
District police strengthened security circle regarding Navratri
शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों की पुलिस गश्त को भी बढ़ाया
विज्ञापन

सीसीटीवी सहित जवानों की सिविल ड्रेस में भी की गई है तैनाती
सुबह पांच बजे खुलेंगे मां शूलिनी मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शारदीय नवरात्रों को लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा चक्र को भी मजबूत कर दिया है। जिसमें पुलिस विभाग की ओर से शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में गश्त लगाई जाएगी। वहीं अधिक भीड वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगाी। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से सभी तैयारी भी पूर्ण कर ली है।
वहीं शहर के मां शूलिनी मंदिर, राम मंदिर, जटोली, मां दुर्गा मंदिर चंबाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में भी लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिसमें जिला सोलन के प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में भी पुलिस सहित गृह रक्षा के जवानों की भी तैनाती की गई है। जोकि मंदिर में आने वाले लोगों को दर्शन करवाने के लिए भीड़ नहीं लगने देंगे। इसके अलावा लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस सिविल ड्रेस में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों की हलचल पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर पुलिस के इंतजाम पुख्ता



पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि नवरात्रों को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस की ओर से शहर सहित आस-पास के क्षेत्रों में गश्त लगाई जाएगी। वहीं शहर के अधिक भीड़ वाले क्षेत्र में सीसीटीवी सहित पुलिस जवानों की सिविल तैनाती भी की गई है। जोकि विभिन्न क्षेत्रों की हलचल पर पूरी खबर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आज होगी मां शैलपुत्री की होगी पूजा
शारदीय नवरात्रों के पहले दिन मां दुर्गा नौ स्वरूपों में प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री के रूप में पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान घरों घट और देवी की स्थापना की जाएगी। नौ दिन तक देवी के नव स्वरूपों की पूजा की जाएगी। दशहरे को शाम के समय इन्हें जल में प्रवाहित किया जाएगा। वहीं लोग इन दिनों व्रत भी रखेंगे। सोलन के मां शूलिनी मंदिर, माल रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, पुलिस लाइन स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में हर वर्ष नवरात्रों के मौके पर श्रद्धालुओं की लाइनें लगती हैं।

सुबह पांच बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
शारदीय नवरात्रों को लेकर शूलिनी मंदिर में सभी तैयारी पूर्ण हो गई हैं। मां के दर्शन के लिए प्रशासन ने भी सारी तैयारी कर ली हैं। तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनयाल ने बताया कि नवरात्रों के लिए तैयारी पूरी हो गई है। जिसमें रविवार को मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह पांच बजे मंदिर का द्वार भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद सुबह 6:00 बजे मां की आरती की जाएगी। शाम 6:30 बजे आरती होगी। इस दौरान रात 11:00 बजे तक मंदिर खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed