{"_id":"6579b3201262f8d8490e73c6","slug":"district-level-will-be-held-in-patta-barairi-on-17thpensioners-day-celebration-solan-news-c-176-1-ssml1040-12588-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पट्टा बराैरी में 17 को होगा जिला स्तरीय \n\nपेंशनर्स दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पट्टा बराैरी में 17 को होगा जिला स्तरीय पेंशनर्स दिवस समारोह
Wed, 13 Dec 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बैठक कर सौंपी की कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेवारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन) । अखिल भारतीय पेंशनर्स दिवस का जिला स्तरीय समारोह 17 दिसंबर को विकास खंड सोलन की ग्राम पंचायत पट्टा बरौरी के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में होगा। यह निर्णय जिला सोलन पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा बरौरी-हरिपुर इकाई की बैठक में लिया गया।
बैठक इकाई अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी डीडी कश्यप की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ के जिला महासचिव जगदीश पंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिला स्तरीय समारोह के सफल आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा की गई और कमेटियां बनाकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला अध्यक्ष केडी शर्मा, महासचिव जगदीश पंवर व मीडिया प्रभारी डी डी कश्यप ने जिला की समस्त यूनिटों से अपील की है कि 17 दिसंबर को पट्टा बरौरी में होने वाले अखिल भारतीय पेंशनर्ज दिवस के जिला स्तरीय समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लें।