फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District level Maa Mansa Devi Preparations begin for the fair

Solan News: जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले को लेकर तैयारियां शुरू

Sat, 13 Apr 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 13 Apr 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
स्कूल मैदान में झूले और दुकानें लगनी शुरू
विज्ञापन

प्रशासन ने पंचायत के साथ मिलकर करवाई मार्किंग
15 से 17 अप्रैल तक धर्मपुर में लगेगा मेला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले को लेकर धर्मपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले को लेकर धर्मपुर बाजार को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ मेेले को लेकर लगने वाली दुकानों समेत प्रदर्शनियों को लेकर प्रशासन ने पंचायत के साथ मिलकर मार्किंग कर दी है। इसी के साथ धर्मपुर के स्कूल मैदान में झूले और दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। पहले दिन होने वाले जागरण को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। धर्मपुर के स्थानीय लोग रविवार को मां ज्वाला की जोत लेने के लिए रवाना होंगे।
गौर रहे कि मां मनसा देवी मेला 15 से 17 अप्रैल तक धर्मपुर में लगने जा रहा है। इसे लेकर प्रशासन, पंचायत समेत, विभिन्न विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की जाएगी। पहले दिन जागरण का आयोजन होगा। जबकि अन्य दो दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें 17 अप्रैल को स्टार नाइट होगी। इसमें पंजाबी कलाकार लोगों को अपने गाने से झूमाएंगे। जबकि दूसरे दिन पहाड़ी कलाकार भी धमाल मचाएंगे। इसके अलावा दंगल भी होगा।
विज्ञापन

इनसेट
मेले का इतिहास
मां मनसा देवी मंदिर कालका-शिमला एनएच पर करीब 100 सालों से विराजमान है। प्रत्येक वर्ष यहां पर चैत्र नवरात्र पर मेले का आयोजन किया जाता है। पहले नवमी पर धर्मपुर में मेला आयोजित होता था। करीब 80 वर्षों तक यह मेला पंचायत स्तर पर होता था। लेकिन अब मेले को बीते वर्षों से जिला स्तरीय बनाया जा रहा है। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक महेंद्र सिंगला ने बताया कि मनसा माता मंदिर हजारों लोगों की आस्था का प्रतीक है। वहीं यह स्थानीय लोगों की कुलदेवी भी हैं। धर्मपुर बाजार के ठीक ऊपर पहाड़ में बना माता का भव्य सुंदर मंदिर मनमोहक है, मंदिर के आसपास सुंदर चीड़ के जंगल है। चैत्र नवरात्रों में माता मनसा देवी का मेला नवमीं के दिन लगता है। नवरात्रों में हजारों लोगों का जमावड़ा मंदिर में माथा टेकने के लिए लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्कूल मैदान में भी झूले आदि लगाए जाने शुरू हो गए हैं। स्थानीय जनता का काफी सहयोग मिल रहा है। मां के आशीर्वाद से सफल मेला आयोजित करने के लिए सभी आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं।
-नारायण चौहान
उपमंडलाधिकारी, कसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed