फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District level apprenticeship committee meeting, emphasis on implementation of NAPS

Solan News: जिला स्तरीय शिक्षुता समिति की बैठक, एनएपीएस के कार्यान्वयन पर जोर

Wed, 29 Apr 2026 01:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
District level apprenticeship committee meeting, emphasis on implementation of NAPS
उपायुक्त कार्यालय सोलनके सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय शिक्षुता समिति की बैठक की अध् - फोटो : संवाद
उपायुक्त ने ली जिला स्तरीय शिक्षुता समिति की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त और जिला स्तरीय शिक्षुता समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला स्तरीय शिक्षुता समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करना और सोलन जिले में शिक्षुता के अवसर बढ़ाना बताया गया। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षुता प्रशिक्षण में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कौशल विकास, रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्योगों की कार्यबल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने संबंधित विभागों और औद्योगिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण संस्थानों और आईटी संस्थानों के साथ सक्रिय सहयोग करने के निर्देश दिए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन की प्रधानाचार्य एवं समिति के सदस्य सचिव नवीन कुमारी ने इस अवसर पर शिक्षुता अधिनियम, 1961 व वर्तमान शिक्षुता स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में जिले में सक्रिय और निष्क्रिय प्रतिष्ठानों की स्थिति, शिक्षुता अनुबंधों से जुड़े मुद्दे और प्रशिक्षण संस्थान सोलन के लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed