फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dispuite of auto rent solved on the neck of solan citizen

किराये का विवाद सुलझा : सोलन शहर में ऑटो का सफर महंगा

Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 23 Jun 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Dispuite of auto rent solved on the neck of solan citizen
ऑटो यूनियन और प्रशासन के बीच चली तकरार का खामियाजा शहरवासियों को महंगे सफर के रूप में भुगतना होगा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

ऑटो यूनियन और प्रशासन के बीच चली तकरार का खामियाजा  शहरवासियों को महंगे सफर के रूप में भुगतना होगा। तमाम शर्तों के साथ जिला प्रशासन ने आठ साल बाद ऑटो के किराये में संशोधन किया है। सपरून बाईपास से उपायुक्त कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय से पुराना बस अड्डा तथा उपायुक्त कार्यालय से कोटलानाला तक ऑटो रिक्शा का किराया पूर्व की भांति 5 रुपये प्रति सवारी करके राहत भी दी है। इन स्थानों के मध्य वापसी यात्रा का किराया भी 5 रुपये ही तय किया गया है। लेकिन अधिसूचना के अनुसार सपरूण बाईपास से पुराना बस अड्डा तक किराया 5 से बढ़ाकर 10 रुपये कर लोगों की जेब पर कैंची चला दी है। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड से लेकर चंबाघाट का सफर तीन रुपये महंगा कर दिया है।

 तीन सवारियों को ही ऑटो में बैठाने की शर्त के चलते यह बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसका खामियाजा सोलन की जनता को अधिक किराये के रूप में भुगतना होगा। वीरवार को जिला प्रशासन ने आठ वर्षों के बाद ऑटो किराया दरों को निर्धारित कर दिया है। यह फैसला इस संबंध में गठित समिति की सिफारिशों तथा शूलिनी ऑटो ऑपरेटर एसोसिएशन की सहमति से लिया है। जिला दंडाधिकारी सोलन राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार किराये की यह दरें दो वर्षों के लिए मान्य होंगी। जून 2018 में किराये का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन


शामती तक तीन रुपए ज्यादा
प्रशासन ने ओल्ड बस स्टैंड से शामती तक का किराया 18 रुपये निर्धारित किया है। इससे पहले पुराने बस स्टैंड से लेकर डीसी चौक तक 5 और डीसी चौक से शामती तक 10 रुपये चुकाने होते थे। ऐसे में 15 रुपये में सफर तय होता था। लेकिन अब 18 रुपये लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी सवारी को देना होगा अधिक किराया
यदि कोई व्यक्ति पुराने बस अड्डे से सपरून बाईपास के लिए बैठता है तो न्यायालय परिसर के पास उतरने पर उसे किराए के रूप में 5 रुपये देने होंगे। लेकिन यदि सपरून बाईपास से पुराना बस अड्डा जाते हुए कोई सवारी जिला न्यायालय या आनंद सिनेमा के पास उतरती है तो 10 रुपये किराया अदा करना होगा।

45 रुपये देकर पहुंचेंगे अस्पताल
सपरून बाईपास एवं चंबाघाट से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन का किराया भी तय कर दिया है। यह किराया 15 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। इन दोनों स्थानों से अस्पताल के लिए पूरे ऑटो का किराया 45 रुपये होगा। यानी जिन लोगों ने अस्पताल जाना होगा उन्हें या तो पंद्रह रुपये सवारी के हिसाब से अदायगी करनी होगी या 45 रुपये देने होंगे। पहले इस मार्ग पर डायरेक्ट आटो नहीं चलते थे।

यह होंगी नई दरें
    स्थान                                  प्रति सवारी       स्पेशल
1- पुराना बस अड्डा- चंबाघाट               08             24
2- पुराने बस अडडा- कोटलानाला          10             30
3- पुराना बस अडडा- दोहरी दीवार         10              30
4  डीसी चौक-सपरूण/ आबकारी कार्यालय 05   
5 कोटलानाला-डीसी चौक                   05                    
6  डीसी चौक-पुराना- बस स्टैंड              05                 
7 पुराना बस अडडा- अस्तपाल               15                45
8 सपरून-क्षेत्रीय अस्पताल                    15                45               
9 पुराने बस स्टैंड-शामती                      18              54  
10 सपरून-शामती                            18              54
11 कोटलानाला-शामती                     08                 24

यह शर्ते होंगी लागू
1- उपरोक्त स्थानों के बीच वापसी के किराए समान होंगे
2- ऑटो रिक्शा सबलेटिंग पर नहीं चलाए जाएंगे।
3- प्रति ऑटो परिवहन विभाग द्वारा जारी लाइसेंस के अनुरूप अधिकतम सवारियां बैठाई जा सकती है।
4- दो स्टेशनों के बीच का न्यूनतम किराया 5 रुपये होगा।
5- ऑटो रिक्शा के चलने के प्रारंभ बिंदू से अंत तक का किराया दिए गए आदेशानुसार होगा। उदाहरण के तौर पर सपरून बस अड्डा जाते हुए अगर कोई सवारी जिला कोर्ट के पास बैठती है और आनंद सिनेमा के पास उतरती है तो 10 रुपये देना होगा।


यूनियन ने मानी प्रशासन की शर्तें : प्रधान
शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान जयदत शर्मा ने बताया कि वीरवार को जिला डीसी राकेश कंवर के साथ हुई बैठक के बाद यूनियन ने डीसी कार्यालय द्वारा तय किए ऑटो किराये को मानने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पिछले आठ दिनों से चली आ रही ऑटो की सेवाएं शुरू हो जाएंगी। बैठक के दौरान दौरान दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, बिशन सिंह, जोगींद्र शर्मा, अचल शर्मा, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र शर्मा, किरपा राम, संतोष गुप्ता, राजेंद्र कुमार, दिनेश शर्मा, उदय कुमार, दीपराम, विवेक कुमार, राजेंद्र कुमार  और राम सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed