फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion with Congress workers regarding Lok Sabha elections

Solan News: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

Sat, 16 Dec 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 16 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Discussion with Congress workers regarding Lok Sabha elections
मंत्री राजेश धर्माणी का स्वागत करते स्थानीय लोग। संवाद
नवनियुक्त मंत्री राजेश धर्माणी का दाड़लाघाट में हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। प्रदेश सरकार में मंत्री पद मिलने के बाद पहली बार राजेश धर्माणी शनिवार को दाड़लाघाट पहुंचे। पंचायत कांग्रेस कमेटी दाड़लाघाट, बरायली व रौड़ी के सयुंक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप की अगुवाई में मंत्री राजेश धर्माणी का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री राजेश धर्माणी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ होटल में बैठक की। मंत्री राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं का जल्द निपटारा करने को कहा। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 2024 के चुनाव को लेकर चर्चा की।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य केवल जनता की सेवा करना है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वह बखूबी इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। कहा कि वह वीआईपी नहीं बल्कि आम जनता का हिस्सा बन कर प्रदेश की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर युवा नेता संजय ठाकुर, अनिल शर्मा नीलू, इकाई अध्यक्ष दाड़लाघाट मनोज गौतम, बरायली अध्यक्ष कमलेश गौतम, रौड़ी अध्यक्ष प्रेम केशव, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, कांग्रेस नेता लाला शंकर दास, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, अर्की युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वर्मा, जगदीश ठाकुर, वेदप्रकाश शुक्ला, ऋषि देव शर्मा, ऋषि गांधी, तिलक गौतम, जय सिंह ठाकुर, जयदेव ठाकुर, दीपक गजपति सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed