जय श्रीराम गोशाला कमेटी ने बैठक कर आयोजन को लेकर तैयार की रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के दभोटा में जय श्रीराम गोशाला कमेटी की बैठक अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 27 मार्च को आयोजित होने वाले गोपाष्टमी उत्सव के बारे में चर्चा की गई। जोगिंद्र सिंह ने बताया हर वर्ष कि तरह कि इस बार भी गोपाष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए 26 मार्च से पाठ शुरू कर दिया जाएगा और उसकी पूर्णाहुति 27 मार्च को होगी। उसी दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में इस कार्यक्रम के लिए की की जाने वाली तैयारी की भी चर्चा की गई तथा सभी से इस पावन कार्य में सहयोग करने का अपील की गई। बैठक में प्रधान जोगिंदर सिंह के अतिरिक्त उपप्रधान गुरपाल सिंह,कोषाध्यक्ष बख्शी राम, जयपाल चंदेल, संगत सिंह, कुलवरण सिंह तथा बबली उपस्थित रहे।