फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Discussion on Pyari Behna Sukh Samman Nidhi

Solan News: प्यारी बहना सुख सम्मान निधि पर हुई चर्चा

Fri, 19 Jul 2024 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 19 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
तहसील कल्याण अधिकारी महांसघ की हुई बैठक
विज्ञापन

स्टाफ की कमी को लेकर बैठक में जताया गया रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी महासंघ की ओर से बैठक हुई, जिसमें जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में शुरू की गई इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के कार्यान्वयन में तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालय को हो रही कठिनाईओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


वर्चुअल बैठक में सदस्यों ने विभाग को पूर्व में दी गई डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं फील्ड सुपरवाइजर नियुक्त करने की मांग पर कोई कार्रवाई न होने पर चिंता जताई गई। योजना के अधीन प्रत्येक कार्यालयों में आवेदन पत्रों का अंबार लगा है, जिन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखने की न तो कार्यालय में जगह है और न प्रबंधन करने के लिए पर्याप्त स्टाफ है। प्रदेश कार्यकारिणी के प्रवक्ता कर्ण ने बताया कि कई तहसील कल्याण अधिकारी तो 2 से 3 तहसीलों का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं। ऐसे में यदि विभाग की ओर से तहसील कल्याण अधिकारियों पर आवेदनों की छंटनी और डाटा एंट्री को लेकर दबाव बनाया गया तो समस्त तहसील कल्याण अधिकारियों पर अमानवीय स्तर का बोझ पड़ जाएगा। इसलिए महासंघ ने निर्णय लिया है कि आगामी शनिवार को सभी जिलों के जिला कल्याण अधिकारियों को स्टाफ की कमी की लेकर ज्ञापन सौंप जाएंगे। यदि 1 महीने के अंदर सरकार की ओर से डाटा एंट्री ऑपरेटर और फील्ड सहायक नियुक्त करने में कोई कदम नहीं उठाया गया तो महासंघ योजना के अधीन अगली किस्त भेजने से पूर्व योजना से संबंधित सभी कार्य के विरोध करने का निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed