फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dirty sewer water spread at Barotiwala Chowk, people worried

Solan News: बरोटीवाला चौक पर फैला सीवर का गंदा पानी, लोग परेशान

Wed, 31 Jul 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 31 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dirty sewer water spread at Barotiwala Chowk, people worried
बद्दी के बरोटीवाला चौक पर सीवरेज का पानी निकल कर सड़क पर फैला हुआ। संवाद
चैंबर ओवर फ्लो होने से आई समस्या, जगह-जगह फैली गंदगी
विज्ञापन

बस पकड़ने के लिए यहां पर खड़ा होना भी हुआ अब मुश्किल

प्राकृतिक जल स्रोताें में सीवर मिलने से जलजनित रोगों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के बरोटीवाला चौक पर सीवरेज लाइन ओवर फ्लो होने से लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। बद्दी के इस चौक पर बरोटीवाला को जाने वाली बसें रुकती हैं। बरोटीवाला की ओर जाने वाले कामगार यहां पर बस के इंतजार में गंदगी और दुर्गंध के बीच खड़े रहने को मजबूर हैं।
बद्दी नगर परिषद के पास 33 करोड़ रुपये होने के बाद भी लोगों को सीवरेज की सुविधा नहीं मिली है। इस नई सीवरेज लाइन में काफी खामियां है, जिसका खामिजाया अब लोग भुगत रहे हैं। यह सीवरेज लाइन बद्दी रेड लाइट चौक, बरोटीवाला चौक, बद्दी साई मार्ग पर पानी की टंकी के समीप, बिग बाजार, लेबर चौक, सत्संग भवन, अमरावती मार्ग और हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी के फेस तीन में ओवर फ्लो हो रही है। गंदा पानी बारिश के पानी के साथ प्राचीन जल स्रोतों में मिल रहा है, जिससे यहां पर जल जनित रोग फैलने की खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बद्दी में सभी पेयजल योजना ट्यूबवेल से चल रही हैं। यह गंदा पानी जमीन से गिरने के बाद इन योजनाओं के पानी से मिल रहा है जिससे यहां महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस सीवर योजना की देखरेख का जिम्मा जलशक्ति विभाग को दिया गया है। विभाग एक दिन इसे ठीक करता है तो दूसरे दिन यह दोबारा बंद हो जाती है। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि लोग नालियों में पाॅलीथिन डाल रहे हैं। इसके जमा होने से यह सीवरेज लाइन बंद हो रही है। कई बार इसे खोल दिया गया है लेकिन लोग दोबारा इसमें पॉलीथिन डालते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पाॅलीथिन को नाली में न डालें। जितनी बार इस सीवरेज लाइन को खोला है, इसमें कई क्विंटल पाॅलीथिन निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed