{"_id":"68e910efce2daad2d00c0878","slug":"diet-solan-will-now-also-provide-coaching-for-scholarship-exams-classes-will-be-online-solan-news-c-176-1-ssml1042-154766-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डाइट सोलन अब छात्रवृति परीक्षाओं की भी देगा कॉचिंग, ऑनलाइन होगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डाइट सोलन अब छात्रवृति परीक्षाओं की भी देगा कॉचिंग, ऑनलाइन होगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति परीक्षा के लिए बनाया 60 का बैच
प्रत्येक विषयों की करवाई जाएगी तैयारी, निशुल्क होगी सभी कक्षाएं
बच्चों को मिलेगा सीधे तौर पर फायदा, प्रदेशभर में सिर्फ सोलन डाइट ने उठाया है कदम
आदित्य सोफत
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन ने बच्चों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं की कोचिंग देने का बीड़ा उठाया है। प्रदेश में अभी तक ये कार्य सोलन डाइट ने ही शुरू किया है। इससे पहले संस्थान की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए तैयार किया जाता था, लेकिन अब छात्रवृत्ति परीक्षाओं को लेकर भी बच्चों को संस्थान की ओर से कक्षाएं लगाई जाएगी। ये कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होगी। वर्तमान में नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति की तैयारी के लिए संस्थान ने बैच बना दिया है। इस बैच के लिए 60 बच्चों ने पंजीकरण किया है। खास बात ये है कि प्रत्येक विषयों की तैयारी डाइट सोलन ने तैयारी करवाएगा। सभी ऑनलाइन कक्षाएं निशुल्क होगी। इसका फायदा बच्चों को सीधे तौर पर मिलेगा और घर बैठे ही बच्चे छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस कदम से बच्चों को भविष्य के लिए भी प्रतियोगी परीक्षाओं की बाधा को पार करने में आसानी हो जाएगी। अभी तक बच्चे छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निजी स्तर पर कोचिंग सेंटरों में दाखिला लेते थे। इससे न केवल अधिक पैसे लगते थे तो कई बार पूर्ण रूप से पढ़ाई भी नहीं कर पाते थे। इससे अभिभावकों का पैसा भी अत्याधिक खर्च हो जाता था, लेकिन अब अभिभावकों समेत बच्चों को भी राहत मिलेगी। संवाद
नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 100 बच्चों ने किया था पंजीकरण
नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिला सोलन के 100 बच्चों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से 60 बच्चों ने ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन किया। संस्थान की ओर से इसके बाद बैच बनाया गया। एक बैच में रोजाना अब 40 बच्चे ऑनलाइन कोचिंग ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में सभी बच्चों का अगर पंजीकरण होता है तो दो अलग-अलग बैच बनाकर बच्चों को कोचिंग दी जाएगी।
130 बच्चे जेएनवी परीक्षा की ऑनलाइन कर रहे तैयारी
डाइट सोलन की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए भी 130 बच्चे को तैयारी करवा रहा है। ये परीक्षा अप्रैल में आयोजित होती है। इस कोचिंग के लिए न केवल सरकारी बल्कि निजी स्कूलों के बच्चे भी कोचिंग ले रहे हैं। रोजाना कोचिंग क्लास में 75 बच्चे जुड़ते हैं। सभी को एक साथ सलेब्स पढ़ाया जाता है। इसी के साथ बच्चों को मेरिट छात्रवृति के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
बच्चों का भविष्य सुधारने के लिए डाइट सोलन की ओर से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। अब प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ छात्रवृति की परीक्षाओं के लिए भी बच्चों को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन कोचिंग बच्चों को दी जा रही है। आगामी दिनों में नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति परीक्षा होगी। इसके लिए बच्चों को सभी विषयों की जानकारी दी जा रही है। बच्चे को हर तरह से सशक्त बनाया जा रहा है।
-डॉ. शिव कुमार शर्मा
प्रधानाचार्य, डाइट सोलन।