फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   diarrhoea patients in solan hospital

डायरिया बेकाबू, अस्पताल में रोज पहुंच रहे 4-5 मरीज

Sat, 14 Sep 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोलन। सोलन में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डायरिया के तीन नए मामले सामने आए हैं जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हालांकि, जलजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोजाना डायरिया से ग्रस्त 4 से 5 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

जलजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी दवाइयां अस्पताल सहित सभी ब्लॉकों में पहले से ही मौजूद है।स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स भी ब्लॉक सहित जिला भर में तैनात है। लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन भी इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी के साथ आशा वर्करों ने भी लोगों को घर-द्वार जाकर जागरूक करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

लोगों को डायरिया की शिकायत पर पानी को उबालकर पीने सहित ओआरएस का घोल लेने की सलाह प्रमुखता से दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से जलजनित रोगों को लेकर पहले से अलर्ट किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग मामलों में गिरावट आने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के जिले में अब तक 64 मरीज
जिले में डेंगू ने 64 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसमें से सबसे ज्यादा डेंगू के मामले बद्दी में सामने आ रहे है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ओर ज्यादा अलर्ट है। इसी के साथ टास्क फोर्स तैनात करने के साथ आशा वर्करों के द्वारा टेमी फोर्स स्प्रे मच्छर के लारवे को मारने के लिए किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मामले ज्यादा आने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का आह्वान भी किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : गुप्ता
जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि जलजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बताया कि लोगों को आशा वर्करों की ओर से जागरूक करने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि डायरिया को लेकर लोगों को पानी को उबालकर पीने के साथ ओरआरएस का घोल लेने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि डायरिया के रूटीन में ही मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed