{"_id":"5d5d75ca8ebc3e6c291393b5","slug":"diarrhoea-in-solan-solan-news-sml3046250106","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा डायरिया, रोज अस्पताल पहुंच रहे 8 से 10 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा डायरिया, रोज अस्पताल पहुंच रहे 8 से 10 मरीज
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पहुंचे डायरिया के मरीज।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। बारिश से जलजनित बीमारियां बढ़ती जा रही है। इसके चलते क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना डायरिया से ग्रस्त 8 से 10 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले 120 दिन में उल्टी दस्त से ग्रस्त मरीज अस्पताल में आ चुके हैं। जैसे-जैैैसे बारिश हो रही है, वैसे-वैसे डायरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ज्यादा अलर्ट हो चुका है।
हालांकि, जलजनित बीमारियों को लेकर अस्पताल प्रशासन सभी दवाइयों के साथ मुस्तैद है। इससे पहले अर्की में एक साथ दूषित पानी पीने से 30 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित रोगों को लेकर पहले से अलर्ट किया है। स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स भी ब्लॉक सहित जिला भर में तैनात है। इसी के साथ लोगों को जलजनित रोगों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन भी इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में बावड़ियों और चश्मों का पानी नहीं पीने और उबालकर पीने की सलाह दी है।
दवाइयों का स्टॉक पूरा
क्षेत्रीय अस्पताल के जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि जलजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास सभी दवाइयां हैं। अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। उल्टी दस्त लगने पर मरीजों को ओआरएस का घोल लेने के साथ पानी को उबालकर पीने की सलाह दी जा रही है। बारिश के बाद डायरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।