फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharampur Kasauli road will be widened and paved at a cost of five crores.

Solan News: पांच करोड की लागत से होगा चौड़ा और पक्का होगा धर्मपुर कसौली मार्ग

Wed, 13 Dec 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 13 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dharampur Kasauli road will be widened and paved at a cost of five crores.
कसौली मार्ग पर डंगे का कार्य करते कामगार। संवाद
संकरे मोड़ों को भी खोला जाएगा, लगता है जाम, काम हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर(सोलन)। धर्मपुर स्थित कसौली चौक से लेकर कसौली तक संपर्क मार्ग को पांच करोड़ की लागत से चौड़ा और पक्का किया जाएगा। इसमें तंग मोड़ों और सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अब जल्द ही यह कार्य पूरा हो जाएगा।
गौर रहे कि यह सड़क काफी तंग है। रोजाना इस सड़क पर जाम लगता है। खासकर सप्ताह अंत में यहां पर काफी भीड़ रहती है। जिससे गढ़खल चौक से लेकर कसौली तक काफी जाम लगा रहता है। मगर अब इसके लिए विशेष बजट से सड़क को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है। इस बजट से सड़क के तंग मोडों को चौड़ा करने के लिए सीमेंट कंक्रीट के डंगे लगाए जा रहे हैं। कसौली चौक से दो किलोमीटर सड़क को पक्का किया जाएगा। इस कारण बाहरी राज्य से आने वाली पर्यटकों की बसों व अन्य वाहनों को इन मोडों पर मुड़ने व पास देने में आसानी होगी। धर्मपुर कसौली मार्ग को बने काफी साल हो गए हैं, लेकिन इस सड़क की हालत सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग कसौली के अधिशासाी अभियंता रंजन गुप्ता ने बताया कि कसौली चौक से गढ़खल तक सड़क के तंग मोड़ों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसमें टाॅरिंग का कार्य भी किया जाएगा।

कसौली मार्ग पर डंगे का कार्य करते कामगार। संवाद

कसौली मार्ग पर डंगे का कार्य करते कामगार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed