{"_id":"61b78f20dbaa9a17972885db","slug":"dfsc-deptt-confiscates-30-kg-fruits-and-70-kg-meat-in-solan-solan-news-sml393323086","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो जगह छापे मार 30 किलो फल, 70 किलो मीट किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो जगह छापे मार 30 किलो फल, 70 किलो मीट किया सीज
विज्ञापन
सोलन। जिले में आवश्यक वस्तुओं और सब्जियों के मनमाने दाम वसूलने पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कार्रवाई की है। सोमवार को विभाग ने सोलन में सात दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 30 किलो फल और 70 किलो मीट जब्त किया। साथ ही दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की है। सोमवार को जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग नरेंद्र धीमान ने अपनी टीम के साथ शहर में फल सब्जी वालों का औचक निरीक्षण किया। टीम के बाजार में पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विभाग को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि फल-सब्जी विक्रेता उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। उन्होंने पाया कि सब्जी विक्रेताओं ने रेट लिस्ट नहीं लगाई है। ऐसे में सात दुकानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वहीं विभाग ने एक माह के भीतर 210 दुकानों का औचक निरीक्षण किया है। इन दुकानों से विभाग ने 735 किलो सब्जी और फल और 70 किलो मीट जब्त किया है।
उधर, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग नरेंद्र धीमान ने बताया कि विभाग की टीम ने शहर में कार्रवाई कर 30 किलो फल और 70 किलो मीट जब्त किया। कार्रवाई जारी रहेगी।