फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   devotion, slogan in calligraphy writing Komal topped in writing

Solan News: सुलेख लेखन में निष्ठा, नारा लेखन में कोमल रहीं अव्वल

Sat, 28 Sep 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 28 Sep 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
केवी सुबाथू में हिंदी पखवाड़े के विजेता किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू (सोलन)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह हुआ। इस अवसर पर प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों द्वारा हिंदी वर्णमाला अभिनय गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा अनुराग, वेदिका और ध्रुव ने स्वरचित हास्य कविता सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया। इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पंकज कपूर ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में सुलेख लेखन में निष्ठा प्रथम, मनस्वी गर्ग द्वितीय और कोमल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। नारा लेखन में कोमल प्रथम, उदिशा नेगी द्वितीय और गीतांजलि ठाकुर तृतीय रहीं। आशुभाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ध्रुव, उर्वशी और जानवी जबकि वरिष्ठ वर्ग में कोमल, पायल व अदिति क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसके अलावा अंतर्सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे रमन सदन की काव्या, आरुषि, कोमल और ध्रुव प्रथम, टैगोर सदन से चेल्सी, नकुल, प्रांजल और अनामिका द्वितीय और अशोक सदन से जनेष्ठा, अमित, प्रभजोत व आरोही तृतीय रहे। प्राथमिक विभाग के लिए अलग से प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिन्हें हिंदी माह के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए आयोजित राजभाषा प्रश्नोत्तरी में प्राध्यापक स्नातक गठित कल्पना गुप्ता प्रथम, भूगोल शिक्षक सुनील कुमार व शारीरिक शिक्षक अरविंद पटियाल द्वितीय रहे। प्रशासनिक शब्दावली में प्राथमिक अध्यापिका प्रीति अग्रवाल प्रथम, प्रीति देवी द्वितीय और इतिहास शिक्षिका मोनिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed