{"_id":"6249e4e4482ec471ef68d0a1","slug":"devotees-thronged-to-shoolini-temple-to-worship-on-second-navratri-in-solan-solan-news-sml404519198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी मंदिर में दो साल बाद पूजा और भोग के बाद परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी मंदिर में दो साल बाद पूजा और भोग के बाद परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भर में नवरात्रों को लेकर मां शूलिनी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नवरात्र पर मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की गई। ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का विशेष रूप माना गया है। इनकी पूजा से तप, शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य में वृद्घ होती है और शत्रुओं पर विजय होती है।
कोविड बंदिशों में राहत के बाद मंदिरों में दर्शन के लिए अधिकांश पाबंदियां हटा दी गई हैं। लंबे समय के बाद श्रद्धालु मंदिर में पूजा के बाद भोग लगाकर परिक्रमा कर रहे हैं। मंदिर में दर्शनों की लंबी कतारें लग रही हैं। कोविड से आर्थिक मंदी झेल रहे व्यापारियों का अच्छा कारोबार शुरू हो गया है। लोगों ने अपने घरों में देवी की स्थापना भी की।
इन देवियों के विधिवत पूजन के साथ ही कई व्यंजन भी बनाए जाएंगे जिसमें नौ दिन तक पूजा की जाएगी। इसके अलावा लोगों ने व्रत भी रखा हुआ है। आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर जगह-जगह भगवती जागरण और भंडारे लगाए जाएंगे। मां शूलिनी मंदिर के पुजारी रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि दूसरे नवरात्र पर मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं।