फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   devlopment stop in arki

कांग्रेस के राज में अर्की में विकास ठप

Sat, 09 Jul 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अरकी सोलन
ब्यूरो, अरकी सोलन Updated Sat, 09 Jul 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
devlopment stop in arki
भाजपा के अर्की मंडल की दो दिवसीय बैठक में भाग लेते नेता। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के अर्की मंडल की दो दिवसीय बैठक में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा गया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से अर्की क्षेत्र का विकास ठप पड़ गया है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बाबू राम पंवर ने की। बैठक में विधायक गोविंद शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। मंडल महासचिव यशपाल कश्यप ने बताया कि आवासीय बैठक का शुभारंभ प्रदेश भाजपा के सचिव त्रिलोक जंबाल ने शुक्रवार शाम को किया। शनिवार को
विज्ञापन


समापन में स्थानीय विधायक गोविंद शर्मा ने किया।  बैठक में मंडल भाजपा द्वारा पदाधिकारियों को कार्य विभाजन किया गया। बैठक में इस बात पर रोष प्रकट किया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक अर्की निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों को ग्रहण लग गया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों और शिक्षा संस्थानों में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन

 
अर्की सहित कई स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। मंडल महासचिव ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि यदि सरकार ने एक माह के अंदर स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को नहीं भरा तो भाजपा अर्की मंडल एक बढ़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ करेगी। बैठक में कहा गया कि क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय हो गई है तथा सभी विकास कार्य ठप पड़े है। बैठक में संगठन संबंधी कई फैसले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed