फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Development of rural areas is the basis of self-reliant Himachal.

ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही आत्मनिर्भर हिमाचल का आधार : शांडिल

Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Development of rural areas is the basis of self-reliant Himachal.
सोलन विकास खंड की ग्राम पंचायत धार बखूना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ​शिलान्यास करते स्वास्थ्
शांडिल ने किए 18 लाख रुपये की योजनाओं के लिए लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन


नव सृजित ग्राम पंचायत धार बखुना का किया शुभारंभ, कई सौगातें भी दी गईं
शिल्ली स्थित दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र का जीर्णाेद्धार करने की भी घोषणा की गई

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ही आत्मनिर्भर हिमाचल का आधार है। डॉ. शांडिल शुक्रवार को सोलन विकास खंड के तहत नव सृजित ग्राम पंचायत धार बखुना का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन भाजू का लोकार्पण, 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन सिंगर, 2.50 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन लायन कोटला, 3.50 लाख से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन बायला और 03 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन सेर चिराग की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने धार बखुना के नई ग्राम पंचायत बनने पर स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप सृजित की गई है और इसके बनने से क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण इलाकों का और अधिक विकास होगा। कहा कि सोलन विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौणाजी व मशीवर में गत तीन वर्षों में लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर विभिन्न विकासात्मक कार्य पूर्ण करवाए गए हैं। दुग्ध उत्पादकों की सुविधा और लाभ के लिए शिल्ली स्थित दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र का जीर्णाेद्धार कर इसे अत्याधुनिक स्वरूप प्रदान किया जाएगा। उन्होंने ज्वाला माता मंदिर मशीवर खेल मैदान के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत मशीवर, जौणाजी और धार बखुना के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य जगदीश शर्मा, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, कांग्रेस पार्टी के सुरेंद्र ठाकुर, राजेश शर्मा, गणेश दत्त, एसडीएम सोलन डॉ पूनम बसंल, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश चंद, जौणाजी पंचायत की पूर्व प्रधान वनीता, मशीवर पंचायत के पूर्व उप प्रधान नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed