{"_id":"69e90f17b8429c56a707cc30","slug":"details-of-the-societys-work-were-kept-senior-members-were-honored-solan-news-c-176-1-ssml1044-167832-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोसायटी के कार्याें का रखा ब्योरा, वयोवृद्ध सदस्य किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोसायटी के कार्याें का रखा ब्योरा, वयोवृद्ध सदस्य किए सम्मानित
विज्ञापन
ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोासायटी सोलन ने मनाया स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ओल्ड ऐज हेल्पलाइन सोसायटी सोलन ने बुधवार को अपना 24वां स्थापना दिवस दुर्गा क्लब में मनाया। इस अवसर पर सोसायटी के लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में वयोवृद्ध शिव सिंह चौहान एवं टीएल भारद्वाज भी मौजूद रहे। महासचिव रतन लाल नेगी ने सोसायटी की वार्षिक लेखा-जोखा रिपोर्ट प्रस्तुत की। सम्मेलन के दौरान सोसायटी की ओर से पिछले वर्षों में किए गए विभिन्न समाजसेवी कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया गया। इन कार्यों में जिला के विद्यालयों में तपेदिक उन्मूलन के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाना प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त सोलन शहर में आमजन की सुविधा के लिए शाम 5:30 से 8:00 बजे तक प्रशासन के सहयोग से ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था लागू करवाने में भी सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर 90 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बाबू लाल गोयल और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रो. आरके पठानिया, केएल ठाकुर, आरके गौतम एवं कमलेश ओबरॉय को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सोसायटी में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीएन कोरला एवं एसआर गर्ग को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सोसायटी के प्रधान कुंवर शैलेंद्र सिंह ने सभी सदस्यों का सम्मेलन में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।