{"_id":"662fad9dab0a3a792306aa33","slug":"deputy-commissioner-critical-polling-station-information-about-facilities-taken-in-solan-news-c-176-1-ssml1040-120613-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: उपायुक्त ने क्रिटिकल मतदान केंद्र\n में ली सुविधाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: उपायुक्त ने क्रिटिकल मतदान केंद्र में ली सुविधाओं की जानकारी
Mon, 29 Apr 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सोमवार को कसौली में क्रिटिकल मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यह केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सनावर में स्थापित है।
उन्होंने मतदान केंद्र पर विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्र की संख्या व नाम, भवन का नाम, बूथ स्तर अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर के अंकन सहित मतदान केंद्र में उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) नारायण सिंह चौहान सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।