फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dengue test will also be done for viral victims in Solan-Parwanoo-BBN

Solan News: सोलन-परवाणू-बीबीएन में वायरल पीड़ितों के भी होंगे डेंगू टेस्ट

Sun, 29 Sep 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 29 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue test will also be done for viral victims in Solan-Parwanoo-BBN
बरोटीवाला में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद में अव्वल रहे छात्र मुख्तातिथि के साथ। संवाद
स्वास्थ्य महकमे ने चिकित्सा खंडों को जारी किए निर्देश
विज्ञापन

जिले में डेंगू मामले आने पर विभाग ने जारी किया अलर्ट
स्वयं सहायता समूह की मदद से घरद्वार हो रही लारवा जांच
संवाद न्यूज एजेेंसी
सोलन। सोलन-परवाणू और बीबीएन क्षेत्र में डेंगू मामले आने के बाद महकमे ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिले के अस्पतालों में आने वाले वायरल से ग्रसित मरीजों के अब डेंगू टेस्ट भी होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए खंंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तेज बुखार और डेंगू के लक्षण लगने पर ही चिकित्सकों की ओर से टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती थी। लेकिन अब डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए वायरल पीड़ितों के टेस्ट करवाने के लिए कहा है ताकि डेंगू मामलों का समय पर पता लगाकर उपचार शुरू किया जाए।
वहीं, इससे डेंगू रोकथाम में भी काफी मदद मिलेगी। जिले में बढ़ते डेंगू मामलों को लेकर महकमा काफी चिंतित है। इसे लेकर खंड स्तर तक चिकित्सकों को कमर करने के लिए कहा है ताकि कोई भी कोताही न बरती जाए। इसी के साथ अन्य विभागों के साथ भी बैठक कर डेंगू रोकथाम के लिए बेहतर कदम उठाने के लिए कहा है। इसी के साथ लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद को नालियां साफ व गड्ढों को भरवाने के लिए भी कहा है। स्वास्थ्य विभाग स्वयं सहायता समूह की ओर से घरद्वार पर लारवा की जांच भी करवा रहा है। दूसरी ओर नगर परिषद बद्दी और परवाणू ने डेंगू मामले आने के बाद दावा किया है कि फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव भी प्रत्येक वार्ड में तेजी से क्षेत्रों में चला हुआ है।
विज्ञापन

गौर रहे कि बीते वर्ष बीबीएन में डेंगू ने कहर मचाया था। जबकि वर्ष 2022 में औद्योगिक क्षेत्र में डेंगू आउट ब्रेक हो गया था। यहां पर 1500 लोग डेंगू पॉजिटिव हो गए थे। ऐसे में ईएसआई अस्पताल परवाणू में एक बिस्तर पर दो मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष यह कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
अभी तक जिले में आए 31 मामले
जिले में अभी तक डेंगू से 31 लोग पीड़ित हो चुके हैं। इसमें से सबसे अधिक मामले बीबीएन क्षेत्र के हैं। बीबीएन में 28 लोगों डेंगू पॉजिटिव आए हैं। जबकि सोलन से एक और परवाणू के दो मामले हैं। डेंगू के टेस्ट अस्पतालों की ओर से एलिजा जांच मशीन से की जा रही है।


इनसेट
डेंगू के लक्षण
-तेज बुखार/थकान
-जी मिचलाना/ उल्टी आना
-मांसपेशियों/जोड़ों में दर्द
-सिरदर्द/आंखों के पीछे वाले भाग में दर्द
-मसूड़ों/नाक से खून बहना

इनसेट
बचाव के उपाय
- आसपास जल जमाव न होने दें।
- हमेशा साफ और फुल कपड़े पहनें।
- घर के आसपास घास या झाडिय़ां न उगने दें।

इनसेट
जिलेभर में डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। अस्पतालों में वायरल से पीड़ित मरीजों के डेंगू टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए हैं। डेंगू मामलों में बढ़ोतरी न हो इसे लेकर योजना बनाई गई है। लोगों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
-डॉ. अमित रंजन तलवाड़
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed