फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dengue report in 4 hours in Solan, advance elisa test starts in Parvanoo

डेंगू की रिपोर्ट अब चार घंटे में, एलिजा टेस्ट शुरू

Thu, 14 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में डेंगू की चार घंटे में एडवांस एलिजा टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी। इससे पीड़ित मरीजों को अधिक देर तक रिपोर्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एडवांस टेस्ट से डेंगू पॉजिटिव होने की सही जानकारी भी मिल सकेगी।
साथ ही रिपोर्ट आने के तुरंत बाद डेंगू के मरीजों का इलाज भी शुरू हो सकेगा। इससे पहले परवाणू में रैपिड डेंगू टेस्ट किए जा रहे हैं लेकिन लगातार बढ़ते मामलों को देख महकमे ने परवाणू में एडवांस एलिजा टेस्ट करने का भी निर्णय लिया है। यह टेस्ट रैपिड कार्ड में पॉजिटिव मरीजों के रैंडम तरीके से होंगे।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वीरवार को परवाणू में 14 लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें परवाणू के सेक्टर-1 से एक, सेक्टर-4 से एक, टकसाल से छह, कामली से एक और सेक्टर-5 से एक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हरियाणा के कालका से चार पॉजिटिव मामले आए हैं। इनका इलाज ईएसआई अस्पताल में किया जा रहा है। वीरवार तक परवाणू क्षेत्र में 247 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं। इसके बाद महकमे ने एडवांस टेस्ट के लिए भी परवाणू में एलिजा मशीन लगवाई है ताकि लोगों के जल्द टेस्ट हो सके।
इसी के साथ नगर परिषद परवाणू को घरों में फॉगिंग करवाने के निर्देश भी जारी किए हैं। डेंगू के मामलों पर रोक लगाने के लिए उद्योगों को भी नियमित फॉगिंग करवाने के लिए कहा है। स्वास्थ्य विभाग परवाणू में बढ़ रहे डेंगू के कारणों का भी पता लगा रहा है।
यह है एलिजा टेस्ट
यह परीक्षण माइक्रो बायोलॉजी लैब में होता है। निजी लैब में यह परीक्षण 1000 से 1500 रुपये के बीच होता है। परवाणू के ईएसआई अस्पताल में निशुल्क किया जा रहा है। इस टेस्ट में रोगी के रक्त के नमूने लेकर मशीन में परीक्षण किया जाता है। मशीन की रीडिंग का चिकित्सक गणितीय फार्मूले से आकलन कर डेंगू की पुष्टि की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में चार घंटे का समय लगता है।

डेंगू के मामलों लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते अब परवाणू में एलिजा टेस्ट भी करवाए जाएंगे। अब तक परवाणू और कालका के 247 पॉजिटिव मामले हैं। विभाग ने कमर कस ली है और पीड़ित मरीजों को तुरंत टेस्ट करवाकर उपचार दिया जा रहा है।
- डॉ. अमित रंजन तलवार
जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed