{"_id":"61815057f0f38b614a066141","slug":"dengue-outbreak-in-baddi-fifteen-new-cases-solan-news-sml389147829","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी में डेंगू का प्रकोप, पंद्रह मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी में डेंगू का प्रकोप, पंद्रह मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। बद्दी अस्पताल में डेंगू के 15 नए मामले आए। यहां पर डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग के लाख इंतजाम करने के बावजूद आए दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। नगर परिषद बद्दी और नालागढ़ के वार्डों में कई बार फॉगिंग की गई है, लेकिन अभी तक डेंगू से राहत नहीं मिली है।
अस्पताल में प्रतिदिन साढ़े तीन सौ रोगी ओपीडी में आते हैं, जिसमें 60 से 70 रोगी बुखार से पीड़ित होते हैं। अस्पताल प्रशासन दो दिन के दौरान आने वाले रोगियों के सैंपल लेकर उसकी जांच करवाता है। जिसमें विभाग ने 61 सैंपल लगाए थे, उसमें 15 लोगों को डेंगू के लक्षण पाए गए।
उधर, बीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि बद्दी अस्पताल में डेंगू के 15 नए मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि रात का तापमान कम होने से यह डेंगू मच्छर मर जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने शरीर पर पूरे कपड़े पहनें और पानी को ढक कर रखें।