फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dengue larvae inspections and door-to-door checks for water accumulation will be conducted across the district.

Solan News: जिलेभर में डेंगू लारवा जांच और घर-घर जाकर पानी की होगी जांच

Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 24 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
डेंगू का पहला मामला आने के बाद अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट किया जारी
विज्ञापन


688 आशावर्करों को भेजी जाएगी लारवा जांच की किट, खंड स्तर पर टीमें की गईं गठित

विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष डेंगू के आए थे कम मामले, परवाणू संवेदनशील
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इस वर्ष का डेंगू का पहला मामला अब सामने आ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की ओर से गठित टीमों को जिले में लारवा की जांच को तेजी से बढ़ाने और घर-घर जाकर रुके हुए पानी का निरीक्षण करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिले में इस वर्ष का पहला मामला परवाणू से सामने आया है। इस क्षेत्र को पहले भी विभाग की ओर से अलर्ट मोड पर रखा था। मामला आने के बाद परवाणू और आसपास के क्षेत्र में फॉगिंग और लारवा जांच को बढ़ाया जाएगा।
इसके साथ ही अब विभाग ने अस्पतालों को भी डेंगू जांच को बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में मरीजों के यदि डेंगू के लक्षण पाए जाएं, तो उनकी तुरंत जांच कर जांच की जाएगी, ताकि मरीजों को जल्द उपचार मिल सके। वहीं जिलेभर में लगभग 688 आशा वर्करों को भी विभाग लारवा जांच के लिए किटें भेजेगा। इसके बाद जांच को तेजी से बढ़ाया जाएगा। सभी खंड अधिकारियों को भी डेंगू के मामलों पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। वहीं मामले सामने आने पर विभाग को तुरंत जानकारी देने के लिए कहा गया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष भी डेंगू के मामले सामने आए थे और दूसरे राज्य से सटे होने के कारण परवाणू को संवेदनशील क्षेत्रों में भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
पिछले वर्ष आए थे 30 से अधिक मामले
वर्ष 2025 में जिलेभर में करीब 30 से अधिक मामले सामने आए थे। यह मामले बीबीएन और आसपास के क्षेत्रों में अधिक आए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार बीबीएन में अधिक गर्मी होने और बारिश का पानी अधिक जमा होने के कारण डेंगू के मच्छर अधिक पैदा होते हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि अपने आसपास पानी को ठहरने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
डेंगू का मामला सामने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही सभी आशा वर्करों को भी लारवा जांच को बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं। अस्पतालों में जिन मरीजों को डेंगू के लक्षण पाए जाएंगे, उनकी तुरंत जांच की जाएगी। प्रशासन की ओर से फॉगिंग को भी बढ़ाया जाएगा। - डॉ. अजय पाठक
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed