फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dengu case

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में फैला डेंगू, दो मरीज पीजीआई किए रेफर

Tue, 13 Sep 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
dengu case
बद्दी अस्पताल में जांच करवाने के लिए लाइनों में लगे रोगी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/परवाणू/बद्दी (सोलन)। जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में बुखार से नाजुक हालत में दो लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं डेंगू के मामले जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार तक जिले में 1,297 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। मंगलवार को परवाणू में 22, बीबीएन में 20 और कुनिहार में लोग डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। इन सभी का विभाग ने इलाज शुरू कर दिया है। क्षेत्र में फॉगिंग और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीबीएन में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़कर 114 हो गई है। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू के रोगी उपचार के बाद ठीक भी हो रहे हैं। बद्दी में मंगलवार को 96 सैंपल की जांच की गई जिसमें 14 रोगियों में डेंगू के लक्षण पाए गए। वहीं नालागढ़ अस्पताल में 27 सैंपल की जांच में छह रोगियों में डेंगू पाया गया। बुखार के रोगियों के ही डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। बद्दी में हर रोज करीब सौ मरीज बुखार के आ रहे हैं। वहीं नालागढ़ में चार दर्जन से अधिक रोगी प्रति दिन बुखार के आने लगे हैं। ईएसआई अस्पताल परवाणू में 50 सैंपलों की जांच एलिजा टेस्ट के जरिये की गई। इसमें परवाणू के 14 और हरियाणा के कालका के आठ लोग पीड़ित निकले हैं।
विज्ञापन

उधर, बद्दी के एसएमओ डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि डेंगू के रोगी उपचार के बाद ठीक भी हो रहे हैं। बद्दी अस्पताल से दो रोगियों की हालत खराब होने पर पीजीआई रेफर किया गया, जिन्हें वहां पर प्लेटलेट्स चढ़ाने पड़े। इन दोनों रोगियों के प्लेटलेट 15 हजार से भी कम आ गए थे। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर और स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि लोगों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए कहा गया है। बद्दी और नालागढ़ में फॉगिंग करने के लिए नगर परिषद को लिखा गया है। क्षेत्र में एक बार फॉगिंग हो चुकी है। दूसरी बार फॉगिंग करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed