फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of tax operators

Solan News: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन समेत पंजाब के कई स्थानों से नहीं उठाने दे रहे सवारियां

Wed, 30 Jul 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त और आरटीओ से मिले टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारीसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धर्मपुर (सोलन)। टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर यूनियन धर्मपुर के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कविता ठाकुर से मिले। यूनियन के प्रधान बलविंद्र सिह ने कहा कि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, मोहाली एयरपोर्ट व पंजाब के कुछ शहरों से हिमाचल नंबर की टैक्सियों को न तो सवारी उतारने दी जा रही हैं और न ही चढ़ाने। टैक्सी यूनियन इसका विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि उनके पास 01 नंबर का परमिट है। इस परमिट वाली टैक्सी ऑल इंडिया में से किसी भी राज्य से सवारियां उठा सकती हैं, लेकिन चंडीगढ़ व पंजाब में कुछ दिनों से टैक्सी चालकों का व्यवहार ठीक नहीं है। इसके कारण टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कविता ठाकुर से मांग उठाई कि इस समस्या का समाधान किया जाए। इस पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय पर जल्द ही निदेशक परिवहन से बातचीत करेंगी और समस्या का हल जल्द निकाला जाएगा। इसके अलावा जिला उपायुकत सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस विषय पर परिवहन विभाग से बातचीत कर इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed