Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों का फूटा गुस्सा, पांच प्रतिशत डीए से वंचित रखने पर खोला मोर्चा

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
परवाणू इकाई ने की बैठक, मेडिकल बिलों का भुगतान न होने पर जताया रोष
विज्ञापन

बोले, केवल सेवारत कर्मचारियों के आदेश जारी कर पेंशनरों को दिया गया झांसा

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों ने निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार के सौतेले रवैये के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन, परवाणू इकाई की बैठक प्रधान देवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सरकार की ओर से केवल सेवारत कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और पेंशनरों को इससे वंचित रखने पर गहरा असंतोष प्रकट किया गया। इकाई प्रधान देवराज शर्मा ने कहा कि परिवहन मंत्री ने संयुक्त संघर्ष समिति के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनरों को भी 5 प्रतिशत डीए देने का आश्वासन दिया था। हालांकि, सरकार ने केवल सेवारत कर्मचारियों के आदेश जारी कर पेंशनरों को केवल झांसा दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद पेंशनरों को जो 3 प्रतिशत डीए दिया गया, उसे तोहफा बताया जा रहा है, जबकि यह उनका लंबे समय से लंबित देय अधिकार था। पेंशनर कल्याण संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा, जनवरी 2016 के बाद के वित्तीय लाभों पर न्यायालय के स्पष्ट फैसले आ चुके हैं। इस दौरान बैठक में इकाई प्रधान देव राज शर्मा, हरदेव सिंह, बलदेव राज, नारायणा वास, जीत सिंह, जानकी राम, जोगिंद्र सैनी, जगदीश सिंह, परसराम, भीमानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed