फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Demand to organize Maa Mansa Devi fair in the market instead of the school ground

Solan News: मां मनसा देवी मेला स्कूल मैदान की बजाय बाजार में कराने की मांग

Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और व्यापारियों में रोष, कहा, एसडीएम कसौली को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेला को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि अगर मेला इस बार भी स्कूल मैदान में आयोजित किया गया तो वे विरोध करेंगे। लोगों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपमंडलाधिकारी कसौली से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपकर मेले को बाजार में आयोजित कराने की मांग रखेगा। जानकारी के अनुसार, मेला 24 से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने मेले की तैयारियों के लिए कमेटियां भी गठित कर दी हैं। हालांकि बीते तीन वर्षों से मेला बाजार में लगने की बजाय स्कूल मैदान में लग रहा है, जिससे मेले के दौरान बाजार सुनसान हो जाता है। पहले मेला मंदिर की पहाड़ी ओर और बाजार के आसपास सजता था, जिससे स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को भी उत्साह रहता था। स्थानीय व्यापारियों और वरिष्ठ कारोबारियों का कहना है कि मेले को राजनीतिक रंग देने की बजाय इसे मां मनसा के पर्व की तरह ही मनाया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि प्रशासन और स्थानीय सत्तापक्ष के नेताओं ने मेला स्कूल मैदान में शिफ्ट किया। वरिष्ठ व्यापारी नरेश गुप्ता, विकास सिंगला, अशोक गोयल, परवीन गोयल, गुरबचन सिंह सेठी और अंकुर गोयल ने कहा कि वे जल्द ही उपमंडलाधिकारी से मुलाकात कर इस मामले में स्पष्ट मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed