{"_id":"abb9bc8baac3d8266fc8321ee9695f19","slug":"demand-of-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानूनगो-पटवारी को मिले 4-9-14 का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानूनगो-पटवारी को मिले 4-9-14 का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Fri, 29 Jan 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ में पटवारी एवं कानूनगो संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मांग की गई कि सभी पटवारी व कानूनगो को 4-9-14 का लाभ दिया जाए। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दलीप सिंह राणा ने की। उन्होंने कहा कि सरकार से मांग की जाएगी कि सभी पटवारियों और कानूनगो को 4-9-14 का लाभ दिया जाए और केन्द्रीय नागरिक सेवा नियमों के अनुसार वार्षिक पैनल बनाया जाए। कोई भी पद रिक्त होने पर उसे तत्काल प्रभाव से भरा जाए। संघ ने सेवाकाल के दौरान कर्मचारी की मृत्यु हाने पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
संघ के महासचिव राकेश शर्मा ने कहा कि उपायुक्त से संघ की जिला स्तरीय बैठक बुलाने का आग्रह किया जाएगा। सोलन जिले में शीघ्र की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संघ प्रदेश सरकार से आग्रह करता है कि पटवार व कानूनगो संघ की मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। पटवारी ब्रह्मानंद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया और उनके परिवार को 25 हजार रुपये सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्यान सिंह, बाल किशन कश्यप, राम नरेश, दौलत राम, कंडाघाट से धर्मपाल चौधरी, राज कुमार, कसौली से बसंत सिंह, नालागढ़ से बलबीर कानूनगो, गुलजार सिंह, रामेश्वर शर्मा, संगत सिंह, प्रेम चंद, जैमल सिंह, काली दास, सुरेंद्र, पवन, कृष्ण चंद सहित दर्जनों सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन