{"_id":"667969a1c026ef6c7b0783f6","slug":"delhis-somveer-won-jaynagars-dangal-solan-news-c-176-1-ssml1040-123947-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दिल्ली के सोमवीर ने जीता जयनगर का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दिल्ली के सोमवीर ने जीता जयनगर का दंगल
Mon, 24 Jun 2024 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
अर्की में आयोजित दंगल में मौजूद सीपीएस संजय अवस्थी। संवाद
छोटी माली का खिताब हरियाणा के रोहित के नाम रहा
अवस्थी बोले, जल्द क्षेत्र में करवाया जाएगा सीएम का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। जयनगर क्षेत्र में विकास कार्याें में तेजी लाने के लिए जल्द मुख्यमंत्री का दौरा करवाया जाएगा। यह बात सीपीएस व स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने जयनगर में आयोजित दंगल में कही। बतौर मुख्यातिथि पहुंचे अवस्थी ने कहा कि काथला क्षेत्र में जल्द ही सिंचाई योजना बनाकर तैयार की जाएगी जिससे किसानों एवं बागवानों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को तहसील कार्य के लिए अर्की जाना पड़ता है लेकिन इस समस्या को देखते हुए वह जल्द ही जयनगर में उप तहसील सहित स्वास्थ्य संस्थान खोलने को लेकर मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे। उन्होंने दंगल मेला कमेटी को अपनी ओर से 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व अखाड़ा पूजन के साथ दंगल शुरू हुआ जिसमें दिल्ली के पहलवान सोमवीर ने फगवाड़ा के लाली को हराकर दंगल अपने नाम किया। कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को 27 हजार नकद व गुर्ज और उपविजेता को 24 हजार की राशि दी। साथ ही छोटी माली में हरियाणा के रोहित ने सोनीपत के हरदीप को हराकर मुकाबला जीता। उन्हें 17 हजार नकद और गुर्ज जबकि उपविजेता को 14 हजार की राशि दी गई। इसके अलावा तीसरी सबसे छोटी माली में सौरव ने 12 हजार नकद गुर्ज और विकास ने 9 हजार की राशि जीती। इस मौके पर रमेश ठाकुर, शशिकांत, नेमचंद, मुनिलाल, रतन वर्मा, राकेश कुमार, नंदलाल, हरिराम, राजेश महाजन, नरेश चौधरी, ओपी भारद्वाज और नरेश आदि मौजूद रहे।