फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Degree coleege Solan to get BCom block worth 4 crore by next year

डिग्री कॉलेज सोलन को मिलेगा आधुनिक कॉमर्स ब्लॉक

Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन के विद्यार्थियों को जल्द ही आधुनिक कॉमर्स ब्लॉक की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने ब्लॉक का निर्माण शुरू कर दिया है। चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस चार मंजिला भवन में 15 कमरों के साथ ऑडिटोरियम, स्टाफ कक्ष सहित पार्किंग की भी सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में कॉलेज में साढ़े चार हजार विद्यार्थी विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। कमरों के अभाव में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस भवन के बनने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कॉलेज परिसर के साथ खाली जमीन में कॉमर्स ब्लॉक बनाने का काम शुरू हो गया है। बीते कई सालों से कॉलेज प्रबंधन भवन निर्माण की मांग कर रहा था। अब कॉलेज परिसर के साथ लगती जगह पर बीकॉम ब्लॉक बनाने के लिए जगह साफ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन कॉलेज में शिमला, सिरमौर सहित अन्य क्षेत्रों से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने से कॉलेज भवन छोटा पड़ गया है। कक्षाओं में बैठने की दिक्कत और जगह की कमी झेलनी पड़ रही है। भवन निर्माण शुरू होने के बाद कॉलेज प्रबंधन समेत विद्यार्थियों में भी खुशी दिखाई दे रही है।
ये मिलेगी सुविधा
कॉलेज में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षाओं, हर मंजिल में पेयजल और शौचालय की सुविधा मिलेगी। कॉमन क्लास रूम और बड़े समारोह के लिए ऑडिटोरियम बनेगा। इसी के साथ कॉलेज परिसर को चार ब्लॉक में बांटा गया है। ए-ब्लॉक में मूलभूत सूविधाएं, बी-ब्लॉक में शैक्षणिक, सी-ब्लॉक में प्रवेशद्वार व अन्य और डी-ब्लॉक मेें प्रशासनिक स्टाफ रूम की सुविधा मिलेगी।
900 विद्यार्थी के पास वाणिज्य विषय
वर्तमान में वाणिज्य विषय के विद्यार्थियों की पढ़ाई अन्य कक्षाओं के साथ चल रही है। कॉलेज में करीब 900 विद्यार्थी वाणिज्य शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अब कॉलेज में कई नए विषय को भी जोड़ा गया है। इस कारण कारण कॉलेज में कमरे कम पड़ने लग गए हैं।
कॉलेज परिसर के समीप बी-कॉम ब्लॉक का काम शुरू
कॉलेज प्राचार्य नीलम कौशिक ने कहा कि कॉलेज परिसर के समीप बीकॉम ब्लॉक का काम शुरू हो गया है। इसमें चार मंजिला भवन तैयार किया जाएगा। इसमें पार्किंग, ऑडिटोरियम, स्मार्ट क्लास सहित कई सुविधाएं दी जाएंगी। वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार कॉलेज छोटा पड़ रहा है। कॉलेज प्रशासन कई वर्षों से नए भवन की मांग कर रहा था।

एक वर्ष में पूरा होगा कार्य
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. अरविंद शर्मा ने कहा कि कॉलेज परिसर में भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसमें 15 कमरों के साथ पार्किंग की सुविधा भी होगी। अगले वर्ष तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed