फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Defaulter merchants must get NOC from police SIT before trading at fruit and vegetable mandis in Solan distt

बिना एनओसी नहीं कर सकेंगे डिफाल्टर आढ़ती कारोबार

Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
ललित कश्यप
विज्ञापन

सोलन। जिला सोलन की सब्जी और फल मंडियों में डिफाल्टर आढ़ती कारोबार नहीं कर सकेंगे। इस साल कारोबार करने के लिए इन्हें पुलिस की विशेष जांच दल (एसआईटी) से एनओसी लेना होगा। इसके बाद ही वे मंडियों में कारोबार कर सकेंगे। अभी तक 10 आढ़तियों को डिफाल्टर सूची में शामिल किया है। इनके खिलाफ एसआईटी कार्रवाई कर रही है।
वहीं सोलन, परवाणू समेत जिले की अन्य मंडियों में कारोबार के लिए 150 आढ़तियों ने पंजीकरण करवाया है। अब मंडी समिति सेब, टमाटर समेत अन्य सब्जियों के सीजन की तैयारी कर रही है। सोलन मंडी में प्रवेश द्वार, मार्ग, पेयजल की व्यवस्था समेत ऑक्शन स्टेज तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

परवाणू सेब मंडी में शौचालय व्यवस्था, सड़क समेत किसान-बागवानों की ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। जुलाई के दो सप्ताह बाद सब्जी मंडी में सेब पहुंचना शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार जिला में हर वर्ष सेब और टमाटर से करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। पिछले साल भी कोविड के बीच किसानों को टमाटर समेत अन्य सब्जियों के अच्छे दाम मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी में देरी से पहुंचेगी टमाटर की खेप
इस साल जिले में हुई ओलावृष्टि से अधिक क्षेत्रों में टमाटर की फसलें तबाह हुई हैं। इन क्षेत्रों में दोबारा से टमाटर-शिमला मिर्च की रोपाई की गई थी। लिहाजा, इस बार सब्जी मंडी में देरी से टमाटर की खेप पहुंचेगी। हर साल 12 से 16 जून तक टमाटर चलना शुरू हो जाता है लेकिन इस बार जुलाई के बीच तक टमाटर निकलना शुरू होगा। पिछले साल जून में 20 से 25 हजार क्रेट मंडी पहुंच गए थे। शुरूआती सप्ताह में टमाटर तीन और माह के अंत तक 33 रुपये प्रति किलो बिके थे। इस बार सब्जी मंडी में अभी तक सिर्फ एक हजार क्रेट ही पहुंच सकी है। इसमें बाहरी राज्यों के टमाटर भी शामिल हैं। अभी किसानों को तीन से 10 रुपये प्रति किलो दाम मिल रहे हैं।

इस साल मंडी में देरी से पहुंचेगा टमाटर
मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सेब और टमाटर सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। डिफाल्टर कारोबारी मंडियों में कार्य नहीं कर सकेंगे। इस बार टमाटर सीजन करीब एक माह देरी से चलेगा। जून के बीच से टमाटर चलना शुरू हो जाता था। इस बार बहुत कम टमाटर मंडी में पहुंचा है। जिले के अधिकतर क्षेत्रों में ओलावृष्टि से टमाटर समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। अभी सब्जी मंडी में 300 रुपये तक क्रेट बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed