फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Deepika Thakur elected president and Kavita Devi elected vice president

Solan News: दीपिका ठाकुर अध्यक्ष व कविता देवी चुनीं उपाध्यक्ष

Sun, 28 Jun 2026 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Deepika Thakur elected president and Kavita Devi elected vice president
दून के दुर्गापुर धारड़ी स्कूल में आयोजित एसएमसी की बैठक में भाग लेते हुए अभिभावक- स्रोत- स्कूल।
शहीद धर्मेंद्र स्कूल दुर्गापुर धारड़ी में एसएमसी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दुर्गापुर धारड़ी में आगामी दो वर्षों के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। शनिवार को आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से दीपिका ठाकुर को अध्यक्ष तथा कविता देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी की देखरेख में यह चुनाव हुए। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई स्कूल प्रबंधन समिति विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। विद्यालय प्रशासन ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति की पूर्व अध्यक्षा लता देवी, बढ़लग पंचायत की बीडीसी सदस्या चिंता देवी, विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार अवस्थी, प्रवक्ता खेमचंद राघव, रविंद्र कुमार शर्मा, टीजीटी कला विजय कुमार, टीजीटी संस्कृत धर्मेंद्र कुमार, टीजीटी हिंदी चंपा देवी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कृष्णा देवी सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed