फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Decision taken to celebrate Green Diwali in Baddi

Solan News: बद्दी में ग्रीन दिवाली मानने का लिया फैसला

Fri, 10 Nov 2023 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद ने सभी लोगों से ग्रीन पटाखे चलाने की अपील की
विज्ञापन

बद्दी का पहले ही एयर क्वालिटी इडेक्स मोडरेट जोन में
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर परिषद बद्दी ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके बद्दी में इस वर्ष ग्रीन दिवाली मनाने का आग्रह किया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नप अध्यक्ष चौधरी तरसेम लाल ने सभी लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स मोडरेट जोन में है। यहां पर दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पर्यावरण और खराब हो जाता है। ग्रीन दिवाली मनाएं। ग्रीन पटाखे और ईको फ्रेंडली पटाख फोड़ें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का भी इस्तेमाल न करने की बात कही।
दिवाली पर सफाई का भी ख्याल रखें। लोग स्वयं कूड़े को खुले में न फैंके। दिवाली के अवकाश के दौरान पूरे क्षेत्र में कूड़ा फैल जाता है। इससे गंदगी रहती है। सफाई कर्मी की दिवाली को अवकाश लेते हैं। लोग सफाई के मामले में सफाई कर्मचारियों का भी सहयोग करें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मान सिंह कुंडलस ने सभी व्यापारियों से कहा कि दिवाली पर अपनी-अपनी दुकानों के आगे सफाई रखें और गंदगी न फैलाएं। सभी व्यापारी नगर परिषद का सहयोग करें।
विज्ञापन

इस मौके पर ईओ ललित कुमार, वार्ड-9 के पार्षद सुरजीत चौधरी, टारगेट ग्रीन प्लानेट के अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, सहायक अभियंता राजेश चौधरी समेत व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed