{"_id":"107fc72b79bd86072ec8685dc43793fa","slug":"death-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभर नदी में बहने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभर नदी में बहने से बुजुर्ग की मौत
रामशहर (सोलन)।
Updated Thu, 27 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
गंभर नदी में बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति कृष्णू राम अर्की तहसील के करोली गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार कृष्णू राम 22 अगस्त को अपनी बेटी से मिलने के लिए चमदार जा रहा था, लेकिन वह न तो वहां पहुंचा न ही वापस घर आया जिस पर उसके बेटे ने 24 अगस्त को अर्की थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वीरवार को पंजली गांव के ध्यान सिंह ने बुजुर्ग का शव गंभर नदी में देखा जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने किसी पर कोई शक नहीं जताया तथा एसडीएम से पोस्टमार्टम न कराने की मांग रखी जिस पर एसडीएम ने उन्हें परमिशन दे दी। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि रामशहर पुलिस 174 के तहत इस मामले में छानबीन कर रही।
विज्ञापन