फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   death

झाड़माजरी में ड्यूटी पर तैनात कामगार की मौत

Sat, 22 Aug 2015 11:38 PM IST
बरोटीवाला (सोलन)।
बरोटीवाला (सोलन)। Updated Sat, 22 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
झाड़माजरी स्थित एक कंपनी में कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई  है। मौत के बाद गुस्साए अन्य कामगारों ने फैक्टरी परिसर में धरना दे दिया। कामगारों का कहना है कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। कामगारों का कहना था जब तक उन्हें आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक फैक्टरी नहीं चलने दी जाएगी। 
विज्ञापन


मृतक कामगार उदयवीर (30) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गोला गंज गांव का रहने वाला था। दो साल पहले श्रीदेवी के साथ विवाह हुआ था। उसकी पत्नी श्रीदेवी, भाई सतबीर व माता श्रीनिवास का कहना है उदयवीर को करंट लगा है और फैक्टरी प्रबंधक जानबूझ कर हार्ट अटैक की बात कर रहे। अगर मुआवजा नहीं दिया गया तो शव रख कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को 11 बजे उदयवीर अपने फीटर के साथ 25 फीट ऊंचाई पर स्थित शेड पर लगी मोटर को ठीक करने जा रहा था। मोटर उतारने से पहले उदयवीर का शरीर कांपने लगा जिस पर उसका फीटर उसके पास आया, लेकिन तब तक वह काफी घबरा गया। फीटर ने शोर मचाया और लिफ्ट से कामगार को नीचे उतारा, लेकिन तब तक वह मर चुका था। कामगारों का कहना था कि उदयवीर को करंट लगा है तभी उसके मुंह से झाग आई है। जबकि फैक्टरी प्रबंधकों का कहना है कि उदयवीर की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए कामगारों ने फैक्टरी गेट पर जम कर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक उसे उचित मुआवजा नहीं दिया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, फैक्टरी के प्रबंधकों का कहना है कि एमडी का फोन नहीं लग रहा है जिससे अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। दूसरी ओर थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed