फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   death

काम की तलाश्ा में आए बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत

Tue, 09 Jun 2015 11:08 PM IST
बरोटीवाला (सोलन)।
बरोटीवाला (सोलन)। Updated Tue, 09 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक नेपाली बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ चिकित्सालय भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेपाल का रहने वाला घनश्याम यादव (58) पुत्र अनूप लाल अपने साथी लूबरू राजबीर के साथ काम के सिलसिले में बद्दी आया था। जैसे ही घनश्याम बरोटीवाला पहुंचा कि अचानक चक्कर आने से गिर गया। बरोटीवाला पंचायत घर के ठीक सामने वह सड़क के किनारे गिर गया। उसके साथी ने सहायता के लिए शोर मचाया तो वहां से लोगों ने उसे उठा कर छाया में रख दिया। इस बीच उसे पानी भी पिलाया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह चक्कर आने के बाद कुछ देर तक ठीक रहा। इस बीच लूबरु राजवीर ने अपने साथी बरोटीवाला की कंपनी में तैनात कामगार को सूचित किया। सूचना मिलते ही कामगार मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहां से निकल रहे राहगीर सचिन ने इसकी सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, लेकिन हो सकता है मृतक व्यक्ति को कोई और बीमारी भी हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को पता चल पाएगा। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed