{"_id":"61e6f7037a08f66d8a27cc29","slug":"dear-rescued-solan-news-sml397077258","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर फीट गहरे ड्रेन पिट में गिरे बारहसिंगा का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर फीट गहरे ड्रेन पिट में गिरे बारहसिंगा का किया रेस्क्यू
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
परवाणू में ड्रेन पिट में गिरा बारहसिंगा। संवाद
- फोटो : SOLAN
Link Copied
परवाणू (सोलन)। वन और अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को 12 फीट गहरे ड्रेन पिट में गिरे बारहसिंगा को रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर-छह के साथ लगते गुम्मा व कोटी रेलवे स्टेशन के बीच लाइन के साथ बने 12 फीट गहरे ड्रेन पिट में बारहसिंगा गिर गया। सूचना मिलने पर वन और अग्निशमन विभाग की टीम ने पिट में फंसे बारहसिंगा को बाहर निकाला और उसे साथ लगते जंगल में छोड़ दिया। गुम्मा रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि गुम्मा व कोटी रेलवे स्टेशन के बीच लाइन के साथ बने ड्रेन पिट में एक बारहसिंगा गिरा हुआ है। तुरंत इसकी सूचना वन और अग्निशमन विभाग को दी। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बारहसिंगा को बाहर निकाला गया।
परवाणू फॉरेस्ट रेंज अधिकारी चंद्र कुमार ने बताया कि बारहसिंगा के ड्रेन पिट में फंसे होने की सूचना मिली थी। बारहसिंगा को ड्रेन पिट से बाहर निकालकर साथ लगते जंगल मे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।