{"_id":"665c79b155df03e6fc0d53a6","slug":"deadly-attack-on-police-personnel-5-main-accused-arrested-and-absconding-solan-news-c-176-1-ssml1040-122671-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, 5\n\nगिरफ्तार मुख्य आरोपी चल रहा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला, 5 गिरफ्तार मुख्य आरोपी चल रहा फरार
Sun, 02 Jun 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
ढोल का जुब्बड़ में अवैध शराब पकड़ने गई थी पुलिस
जंगल में छिप कर पुलिस कर्मियों ने बचाई थी जांच
पिकअप में भरी शराब के साथ फरार हो गया था मुख्य आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट थाना के तहत पुलिस कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के चलते पुलिस मुख्य आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यह आरोपी शराब से भरी पिकअप लेकर फरार हो गया था। हालांकि इस मामले में पांच आरोपियों को वारदात के दिन 28 मई को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में भी भेज दिए है।
कंडाघाट थाना में सुरक्षा शाखा में कार्यरत यादविंद्र ने 28 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज की कि उन्हें सूचना मिली कि अश्वनी खड्ड के आस-पास ढोल का जुब्बड़ इत्यादि स्थानों पर अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना मिलते ही वे और एक अन्य पुलिस कर्मी तारादत्त मौके पर पहुंच गए। रात को 9:15 बजे वहां पर एक पिकअप खड़ी थी। जब इसे चेक किया गया तो इसमें कुछ गत्ता पेटियों में पैराडाइज संतरा लिखा हुआ था। उसी समय मौके पर वहां 5 व्यक्ति पहुंच गए। इसमें से चार के हाथ में डंडे थे। इस मामले का मुख्य आरोपी कर्ण पिकअप में बैठ गया। वह उनके पास गया तो उसे अपना पहचान पत्र दिखाया। उसने आई कार्ड को लिया और कहा कि कैसी पुलिस इस बीच नीचे खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि कन्नू गाड़ी को भगा कर ले जा। यह सुनते ही मुख्य आरोपित ने गाड़ी स्टार्ट करके पिकअप का बैक किया और यह दुकान के शटर से टकरा गई। इससे दुकान का शटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद उस मोटर साइकिल को टक्कर मारी जिस पर पुलिस कर्मी तारादत्त बैठा हुआ था। इस टक्कर से वह नीचे गिर गया। मुख्य आरोपित तारादत्त को पिकअप से घसीटता हुआ आगे ले गया। उन्होंने जब पिकअप को रोकने की कोशिश की तो वहां मौके पर मौजूद चार लोगों ने डंडों के साथ उन पर हमला कर दिया। इस बीच भोजनालय से एक और व्यक्ति डंडा लेकर आ गया और उसने भी चार लोगों के साथ मिलकर उनके ऊपर डंडा बरसाने लगा। पुलिस कर्मी अपना बचाव करते हुए मौके से भागकर जंगल में छिप गए। जब वे लोग वहां से चले गए तो वे सड़क पर आए। इस हमले में बुरी तरह से घायल तारादत व राजेन्द्र को गाड़ी में अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। सुरेश कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार व राजमोहन को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी कर्ण उर्फ किन्नू फरार है।
डीएसपी अनिल धौल्टा ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लोकसभा चुनाव की व्यस्तताओं के बावजूद मुख्य आरोपित का सुराग लगाने में पुलिस लगी हुई है। जल्द ही मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।