फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   dead body found

संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला युवती का शव

Tue, 06 Oct 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। सेक्टर एक के जंगल में संदिग्ध हालात में अज्ञात युवती का शव लटका हुआ मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला सोमवार देर शाम का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परवाणू पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि सेक्टर-1 ए के जंगल में एक युवती का शव पेड़ में लटक रहा है। परवाणू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। अभी शव की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में है। परवाणू पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी परवाणू रविंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी युवती की पहचान नहीं हुई है। इसके लिए आस-पास की पुलिस चौकियों और थानों में भी युवती की गुमशुदगी को लेकर शिकायत की भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed