फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC Solan and director food and civil supply department inspects depots in Solan district

Solan News: डीसी, निदेशक ने जांचे डिपो; मूल्य सूची, रिकॉर्ड सही रखने की हिदायत

Thu, 24 Nov 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले भर के राशन डिपुओं में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आवश्यक नंबरों के साथ सूची लगानी होगी। इसी के साथ सारे डेटा का भी सही ढंग से रिकॉर्ड लिखना होगा।
निदेशक ने सभी डिपोधारकों को निर्देश जारी किए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर डिपुओं का भी निरीक्षण किया जा रहा है। बुधवार को खाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक केसी चमन ने सलोगड़ा डिपो में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने अर्की के बातल और शालाघाट में उचित मूल्य की दुकानों में दस्तावेज जांचे। केंद्र सरकार के आदेशानुसार डिपुओं में आने वाले सामान का गुणवत्ता जांच की गई। उन्होंने इस दौरान ग्राहकों से व्यवस्था को बेहतर करने को लेकर सुझाव भी लिए। इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को ऑनलाइन भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निदेशक केसी चमन ने बताया कि प्रदेश में कुल 5,500 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपो हैं। इनका निरीक्षण कर जांच की जा रही है कि क्या बेहतर सुविधा के साथ इन दुकानों पर लोगों को राशन वितरण किया जा रहा है या नहीं।

निरीक्षण के दौरान इन बातों का ध्यान रखा जा रहा है कि क्या पात्र लोगों को राशन डिपुओं पर संचालकों ने तय मात्रा के अनुसार राशन दिया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जांच के दौरान संतुष्टि जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed