{"_id":"67f4fad1d3194f8e3b0353b0","slug":"dc-manmohan-sharma-said-state-level-maa-shoolini-fair-will-be-organized-from-20-to-22-june-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan: मनमोहन शर्मा बोले- 20 से 22 जून तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: मनमोहन शर्मा बोले- 20 से 22 जून तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला
Tue, 08 Apr 2025 04:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Apr 2025 04:00 PM IST
सार
राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 2025 के आयोजन के लिए जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी विभागों के सहयोग से मेले का भव्य व सफल आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला सोलन का प्रसिद्ध राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला इस वर्ष 20, 21 व 22 जून को आयोजित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा मंगलवार को यहां राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला 2025 के आयोजन के लिए जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी विभागों के सहयोग से मेले का भव्य व सफल आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास रहेगा कि यह मेला इस वर्ष न केवल पारंपरिक रूप से और बेहतर हो, बल्कि अपने आयोजन में पूर्ण रूप से सफल भी रहे। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय मेले में जगह-जगह आयोजित किए जाने वाले भंडारों के लिए उपमंडलाधिकारी सोलन से पूर्व अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। मेले में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लड़कियों के लिए विभिन्न खेलों का अलग से आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन