फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DC fix retail rates for Solan distt, full diet in rupees 70 and milk 40 rupees per litre

जिले में 70 रुपये में खाने की थाली, दूध 40 रुपये लीटर

Sat, 13 Nov 2021 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
DC fix retail rates for Solan distt, full diet in rupees 70 and milk 40 rupees per litre
DC fix retail rates for Solan distt, full diet in rupees 70 and milk 40 rupees per litre
सोलन। जिला सोलन में लोगों को 70 रुपये में पेट भर खाना मिलेगा। इसके अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं की दरें भी जिला प्रशासन ने निर्धारित कर दी है। इसकी अधिसूचना उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने जारी कर दी है।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार बकरे या भेडे़ का मीट 500 रुपये किलो, सूअर का मीट 250, ड्रेस्ड चिकन तथा ड्रेस्ड ब्रॉयलर 200 रुपये, बिना तली मछली 250, तली मछली 300 और जीवित मुर्गे का मूल्य 150 रुपये किलो निर्धारित किया है।
विज्ञापन

जिले के ढाबों तथा प्रतिष्ठानों में तंदुरी चपाती सात रुपये, तवा चपाती छह, भरा परांठा 25 रुपये, फुल डाइट (चावल चपाती एवं दाल तथा सब्जी) 70 रुपये, एक प्लेट चावल 50 रुपये, दाल फ्राई 60 रुपये, मीट करी 120 रुपये प्रति प्लेट, चिकन करी 100 रुपये, वेजिटेबल स्पेशल 70 रुपये प्रति प्लेट, मटर या पालक पनीर 90 रुपये प्लेट, सब्जी या चना एवं दही के साथ दो पूरी 50 रुपये प्लेट तथा रायता 50 रुपये प्लेट निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय दूध की दर 40 रुपये लीटर, सभी ब्रांड के पैकेट वाले दूध की दर मुद्रित मूल्य के अनुसार, पनीर 260 रुपये किलो तथा दही का मूल्य 60 रुपये किलो तय किया है। सभी ब्रांड के शीतल पेय मुद्रित दर के अनुसार विक्रय किए जा सकते हैं।

ये सभी करों एवं अन्य शुल्कों के साथ अधिकतम परचून मूल्य हैं। सभी विक्रेताओं को प्रतिष्ठान के द्वार पर हस्ताक्षरित मूल्य सूची लगानी होगी। उपभोक्ता की मांग पर कैश मेमो आवश्यक होगा। यह मूल्य सूची आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तिथि से एक माह की अवधि तक वैध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed