{"_id":"6abe62564fe1a40bbe0588f7","slug":"dam-to-be-built-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1009-180476-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली के पहले आधुनिक कौशल्य खड्ड डैम का 14.64 करोड़ का टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली के पहले आधुनिक कौशल्य खड्ड डैम का 14.64 करोड़ का टेंडर जारी
विज्ञापन
एक दर्जन पंचायतों और परवाणू अर्बन क्षेत्र को मिलेगा पानी
योजना के तहत तीन से चार करोड़ लीटर होगी जल भंडारण क्षमता
नाबार्ड के बजट से बनेगी परियोजना, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
सुरेंद्र ठाकुर
धर्मपुर (सोलन)। जल शक्ति मंडल धर्मपुर ने कौशल्या खड्ड पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय (मल्टीपर्पज) डैम के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने परियोजना के निर्माण के लिए 14.64 करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं, जबकि इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 20.83 करोड़ रुपये तय की गई है।
कसौली विधानसभा क्षेत्र का यह पहला आधुनिक डैम होगा, जिससे जाबली और परवाणू क्षेत्र के हजारों निवासियों की पेयजल किल्लत स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से तैयार होने वाले इस डैम में जल संरक्षण के साथ-साथ गाद (सिल्ट) की निकासी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सिल्ट को हटाने के लिए ऑटोमैटिक गेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा ओवरफ्लो के समय पानी में सिल्ट को आने से रोकने के लिए डैम के कैचमेंट एरिया में तीन चेकडैमों का निर्माण भी किया जाएगा।
इनसेट
इन पंचायतों और शहरी इलाकों को मिलेगा सीधा फायदा
इस बहुउद्देशीय परियोजना से लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों समेत परवाणू शहरी क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा। मुख्य रूप से बनासर, महल्लो, जाबली, कोटी और सनावर जैसी पंचायतों में पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। यह परियोजना केवल पेयजल तक सीमित नहीं रहेगी। शुष्क मौसम और सूखे के दिनों में जहां यह लोगों की प्यास बुझाएगा, वहीं आसपास के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भी पानी मुहैया कराया जाएगा। बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए यह प्रोजेक्ट काफी कारगर साबित होगा। विभाग योजना बना रहा है कि डैम के आसपास के परिसर को सुंदर बनाकर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।
विज्ञापन
इनसेट
5 अक्तूबर को खुलेंगी ऑनलाइन निविदाएं
जल शक्ति मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता मनीष शर्मा और सहायक अभियंता भानु उदय ने बताया कि 2 अक्तूबर तक ऑनलाइन टेंडर भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद 5 अक्टूबर को ऑनलाइन निविदाएं (टेंडर) खोली जाएंगी।