फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural news solan

Solan News: कथा में सुनाई ध्रुव के चरित्र की कथा

Tue, 28 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचक श्याम किशोरी कर रहीं प्रवचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के अमरावती में श्री राम जानकी सेवा ट्रस्ट और हितकारी मानव अधिकार मानव फाउंडेशन की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन ध्रुव की कथा सुनाई गई। कथावाचक श्यामा किशोरी ने मनु महाराज के पुत्रों प्रियव्रत और उतान पाद की कहानी भी बताई। मनु महाराज के दो पुत्र थे, प्रियव्रत और उतानपाद। प्रियव्रत ने जंगल में जाकर महात्मा का जीवन अपनाया। उतानपाद ने दो विवाह किए थे। उनकी पत्नियां सुनीति और सुरुचि थीं। सुनीति के पुत्र ध्रुव थे, जिन्होंने पांच वर्ष की आयु में भगवान को प्राप्त कर लिया। सुरुचि के पुत्र उत्तम थे। उत्तम जंगल में शिकार के दौरान मारे गए। उनकी मां सुरुचि भी बाद में मारी गईं। कथा में बताया गया कि सुनीति (अच्छी नीति) से किए गए कार्यों का अंत हमेशा अच्छा होता है। एक मां वही कहलाती है जिसका पुत्र ध्रुव जैसा हो।

कथावाचक श्यामा किशोरी ने अपने प्रवचनों में ध्रुव के चरित्र की महिमा का बखान किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बालक ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से ईश्वर को प्राप्त किया। यह कथा हमें सही मार्ग पर चलने और अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने आकूति, देवहूति और प्रसूति के दिव्य चरित्रों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास झा, अमर, रंजीत पांडे, राजेश पांडे, सरोज झा, प्रीतम झा, पिंटू सिंह, रंजीत श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed