फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   cultural news solan

Solan News: सोलन में भक्तिमय हुआ माहौल, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 11 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के शिव मंदिरों में मंगलवार को भक्ति का माहौल रहा। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। जिला मुख्यालय सोलन सहित विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां पूरा दिन हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। सोलन के सलोगड़ा स्थित शिव मंदिर, प्रसिद्ध जटोली मंदिर, कुराली और चंबाघाट समेत अन्य स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इनसेट
दाड़लाघाट पहुंचा शिव शक्ति कांवड़ दल
दाड़लाघाट। शिव शक्ति कांवड़ सेवादल सेरा-दाड़लाघाट का जत्था मंगलवार को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर दाड़लाघाट पहुंचा। कांवड़ दल ने शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपनी 9वीं यात्रा पूरी की। मंदिर परिसर पहुंचने पर बाबा जयदेव गिरि और ग्रामीणों ने स्वागत किया। इसके बाद दल अपने गांव सेरा पहुंचा, जहां जलाभिषेक किया गया। सेवादल के सचिव राकेश कुमार शर्मा व कोषाध्यक्ष चंद्रेश शर्मा ने बताया कि यह दल डाक कांवड़ के रूप में बिना रुके यात्रा पूरी करता है। सचिव राकेश कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष चंद्रेश शर्मा ने बताया कि यह दल डाक कांवड़ के रूप में अपनी यात्रा बिना रुके पूरी करता है। संवाद
विज्ञापन


रामशहर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
रामशहर (सोलन)। तहसील रामशहर में कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को भारी उत्साह देखने को मिला। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पहुंचे शिवभक्तों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। क्षेत्र की करीब 35 पंचायतों और 150 गांवों के श्रद्धालु अपने-अपने गांवों के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए पहुंचे। स्वर्गद्वारी मंदिर और कांवड़ शिविर में कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed